एमपी बोर्ड 2021 : 12वीं की परीक्षा के आयोजन संबंधी फैसला जून के प्रथम सप्ताह में होगा
MP Board 2021: परमार ने बताया कि 12वीं की परीक्षा के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्णय जून के प्रथम सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने अहम बयान दिया है। परमार ने बताया कि 12वीं की परीक्षा के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्णय जून के प्रथम सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा।
निर्णय लेते समय परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च वरीयता दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं की परीक्षा की आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही कर ली गईं हैं। फिलहाल, परीक्षा प्रणाली में कोई परिवर्तन प्रस्तावित नहीं है। परिस्थितियां अनुकूल होने पर पुराने पैटर्न के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
परमार केंद्र सरकार द्वारा 12वीं की परीक्षा आयोजित करने और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्चुअली सम्मलित हुए।
बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक', महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा और अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल रश्मि अरुण शमी सहित सभी राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्ष वर्चुअली शामिल हुए थे।
परमार ने रक्षा मंत्री राजनाथ से सीबीएसई की परीक्षा के संबंध में अनुरोध किया कि राज्य की जमीनी हकीकत देखते हुए परीक्षा के संबंध में उचित निर्णय किया जाए। इसके साथ ही 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के शिक्षकों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने और विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए त्वरित आवश्यक रणनीति तैयार करने के संबंध में अनुरोध किया गया।
12वीं कक्षा की परीक्षाओं का प्रभाव राज्य की बोर्ड परीक्षाओं और देश भर में अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर पड़ता है। इसे ध्यान में रखकर विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से 25 मई तक लिखित में सुझाव मांगे गए हैं। राज्यों के इनपुट के आधार पर सभी छात्रों के हित में 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के बारे में केंद्र सरकार द्वारा विचार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी ने शिक्षा क्षेत्र, विशेषकर बोर्ड परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया है। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी राज्य शिक्षा बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया है। इसी तरह, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और अन्य राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थानों ने भी प्रोफेशनल पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है।
कमेंट
कमेंट X