फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 12th pending exams time table schedule updates, know more ditals here

मध्यप्रदेश: हायर सेकण्डरी और हायर सेकण्डरी व्यवसायिक की शेष विषयों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 27 May 2020 05:08 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 27 May 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
MP Board 12th pending exams time table schedule updates, know more ditals here

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश  ने हायर सेकेंडरी और हायर सेकण्डरी व्यवसायिक परीक्षा 2020 की बाकी बचे विषयों की परीक्षा (सामान्य एवं दिव्यांग छात्रों) के लिये परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन 09 जून से 15 जून, 2020 तक किया जाएगा।  अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण शिक्षा मंडल द्वारा 20 मार्च से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। मध्यप्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 02 मार्च और 03 मार्च, 2020 से चालू हुई  थी। वहीं 21 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। साथ ही सभी कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी घरों से करने का निर्णय एमपी बोर्ड ने लिया था।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा के 02 विषयों और 12वीं के 04 से 05 विषयों की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पाई थी। लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल के अभ्यर्थियों को प्रमोट करने का आदेश दिया। वहीं इंटरमीडिएट की बची हुई परीक्षाओं को करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के बचे शेष परीक्षाएं:

  • बायोलॉजी
  • अर्थशास्त्र
  • हायर मैथेमेटिक्स
  • राजनीतिशास्त्र
  • भूगोल
  • शारीरिक शिक्षा
  • भूगोल
  • बुक कीपिंग
  • अकाउंटेंसी  

अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed