MP Board 10th Result 2023: 10वीं में 63.29 प्रतिशत बच्चे सफल, यहां देखें टॉपर्स की सूची
MP Board 10th Result 2023एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 थी। इस साल 63.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 और छात्राओं का पास प्रतिशत 66.47 रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10वीं के आंकड़े
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 थी। इस साल 63.29 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47 रहा।
ये रहे टॉपर्स
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। जबकि जीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं। एमपी बोर्ड 10वीं में मृदुल पाल ने प्रदेश में टॉप किया है। वहीं प्राची गड़वाल दूसरे नंबर पर रही।
10th result MP board 2023 ऐसे चेक करें नतीजे
-
सबसे पहले एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कक्षा 10वीं के लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
-
रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X