फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram Students Launch 'No Exam' Campaign

शिक्षा मंत्री ने की परीक्षा की घोषणा तो इस राज्य के विद्यार्थियों ने चलाया 'परीक्षा नहीं देंगे' अभियान

Fri, 17 Apr 2020 02:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 17 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Mizoram Students Launch 'No Exam' Campaign
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिजोरम में विद्यार्थियों के एक समूह ने सोशल मीडिया पर 'नो एग्जाम' अभियान चलाया है। यह अभियान शिक्षा मंत्री के बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं के तारीख की घोषणा के बाद चलाया गया। शिक्षा मंत्री ने जहां परीक्षाओं की घोषणा की, तो वहीं विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर परीक्षाओं को स्थगित करने का अभियान चला डाला। विद्यार्थियों ने अपने इस अभियान में सूबे की सरकार को लॉकडाउन के दौरान परीक्षाएं कराने के लिए आड़े हाथ भी लिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालंचदामा राल्ते ने सूबे में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को 22 अप्रैल से शुरू कराने की घोषणा की। उनके इस घोषणा के बाद ही विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना शुरू कर दी। शिक्षा मंत्री के इस फैसले के खिलाफ विद्यार्थियों के एक समूह ने सोशल मीडिया पर 'नो एग्जाम' अभियान चला डाला। विद्यार्थियों ने साफ कहा कि वो लॉकडाउन के दौरान परीक्षा नहीं देंगे इसलिए सरकार अपना फैसला वापस ले।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-खुश खबर! दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कोई भी निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकता फीस
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने बाकायदा इंस्टाग्राम पर हैशटैग के साथ शिक्षा मंत्री के इस फैसले का विरोध किया। इंस्टाग्राम पर इसके लिए 'नो एग्जाम' और 'नो रिस्क' हैशटैग के साथ मुहिम शुरू की गई। गौरतलब है कि इस वक्त देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो कि तीन मई तक है। तीन मई तक पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं और परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed