फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHT CET Counselling 2023 Registration for engineering courses begins apply at mahacet.org

MHT CET Counselling 2023: एमएचटी सीईटी की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

Sun, 25 Jun 2023 12:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 25 Jun 2023 12:10 PM IST
सार

MHT CET Counselling 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2023 काउंसलिंग के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MHT CET Counselling 2023 Registration for engineering courses begins apply at mahacet.org
MHT CET Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MHT CET Counselling 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2023 काउंसलिंग के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि उम्मीदवार प्रथम वर्ष के स्नातक तकनीकी इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (एकीकृत पांच वर्षीय कार्यक्रम) में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जा सकते हैं और सीईटी काउंसलिंग के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

विज्ञापन

एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए 03 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश के लिए दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन पत्र की पुष्टि 24 जून से 04 जुलाई शाम पांच बजे तक होगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के सत्यापन और पुष्टि के लिए संबंधित जांच केंद्र पर जाना होगा। 03 जुलाई, 2023 के बाद पंजीकृत आवेदनों पर केवल गैर-सीएपी सीटों के लिए विचार किया जाएगा। वहीं, 04 जुलाई 2023 के बाद ई-स्क्रूटनी सेंटर द्वारा स्वीकृत आवेदन भी केवल नॉन-कैप सीटों के लिए ही माने जाएंगे। काउंसलिंग पंजीकरण समाप्त होने के बाद, एमएचटी सीईटी 2023 सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MHT CET Counselling 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।

  • होम पेज पर "बी.ई/बी.टेक काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन" लिंक पर क्लिक करें।

  • लिंक पर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • नए पंजीकरण के लिए, लॉगइन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।

  • इसके बाद, आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।

  • आवेदन पत्र में पूछे गए विवरण जैसे व्यक्तिगत, व्यावसायिक, शैक्षिक आदि दर्ज करें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

  • अब आवेदन पत्र जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed