{"_id":"6147333ebe28c715ab3bf8d6","slug":"mht-cet-2021-changes-in-the-exam-schedule-of-maharashtra-cet-now-papers-of-these-subjects-will-be-held-on-three-to-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHT-CET 2021: महाराष्ट्र सीईटी के परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब तीन के बजाय आठ को होंगे इन विषयों के पेपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT-CET 2021: महाराष्ट्र सीईटी के परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब तीन के बजाय आठ को होंगे इन विषयों के पेपर
Sun, 19 Sep 2021 09:33 PM IST
सोनिया चौहान
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:33 PM IST
सार
MHT-CET 2021: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की 5 परीक्षाओं की डेट्स को रिवाइज्ड किया गया हैं। तारीखों में बदलाव करने की वजह JEE एडवांस 2021 के साथ इन परीक्षाओं की तारीखों का टकराना हैं।
विज्ञापन
Maha CET 2021: महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं के लिए एक काफी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की पांच परीक्षाओं की डेट्स को रिवाइज्ड किया गया है। पहले ये परीक्षाएं तीन अक्तूबर को होनी तय की गई थी, लेकिन जेईई एडवांस परीक्षाओं की तारीखों से टकराव के कारण इन परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही एमएचटी सीईटी 2021 बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बी प्लानिंग, मास्टर्स ऑफ एजुकेशन, बैचलर ऑफ एजुकेशन और मास्टर्स ऑफ एजुकेशन (तीन वर्षीय एकीकृत कोर्स), बैचलर ऑफ लॉ (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स), और बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र भी जारी कर किए जा चुके थे
उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र सरकार की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र सीईटी (MHT-CET 2021) के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने महा-सीईटी 2021 (Maha CET 2021) की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे। बता दें कि 03 अक्तूबर को होने वाली पांच परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करने की वजह JEE एडवांस 2021 के साथ इन परीक्षाओं की तारीखों का आपस में टकराना है।
विज्ञापन
राज्य भर के 226 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट राज्य भर के 226 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि छात्रों को सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा कोविड- 19 से बचाव के दिशा- निर्देशों के तहत स्थानीय यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी।
इस साल महाराष्ट्र सीईटी 2021 की परीक्षा के लिए कुल 08 लाख 55 हजार 869 छात्रों ने आवेदन किए थे। परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव की लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र-छात्राएं महाराष्ट्र टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X