फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MET 2020 application form last date extended till May 15

MET 2020 : एमईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Wed, 29 Apr 2020 06:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
MET 2020 application form last date extended till May 15
स्टडी - फोटो : Social media

MET 2020: एमईटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ गई है। अब अभ्यर्थी 15 मई तक मणिपाल प्रवेश परीक्षा (एमईटी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन करती है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से ही एमईटी प्रवेश परीक्षा की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है। इस परीक्षा की संशोधित तारीख को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  manipal.edu विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी apply.manipal.edu पर जाकर मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों की कक्षाओं के प्रसारण के लिए रेडियो-दूरदर्शन से मांगा तीन घंटे का एयरटाइम
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यर्थी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मणिपाल प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा। स्नातक  में विद्यार्थी बीफॉर्मा, बीटेक, बीबीए और इंटीरियर डिजाइन आदि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह विद्यार्थी पैथोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी आदि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed