फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mercedes-Benz India to provide apprenticeship and placement support to students of DSEU

मर्सिडीज बेंज इंडिया : दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के छात्रों को देगी अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट

Sun, 08 Aug 2021 09:16 PM IST
देवेश शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 08 Aug 2021 09:16 PM IST
सार

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के छात्रों को शुरुआती ट्रेनिंग देने के लिए दिल्ली सरकार ने मर्सिडीज बेंज के साथ करार किया है। 

विज्ञापन
Mercedes-Benz India to provide apprenticeship and placement support to students of DSEU
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के छात्रों को शुरुआती ट्रेनिंग देने के लिए दिल्ली सरकार ने मर्सिडीज बेंज के साथ करार किया है। इसके बाद दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शुरुआती ट्रेनिंग मिल सकेगी, जिससे छात्रों को अन्य जगहों पर भी रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए एक विशेष डिजाइन किया हुआ ऑटोमोटिव मेकाट्रोनिक्स कोर्स में एडवांस डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर मर्सिडीज बेंज इंडिया के कॉर्पोरेट अफेयर्स के उपाध्यक्ष शेखर भिड़े ने कहा कि दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्य करना सम्मान की बात है। इस डिप्लोमा के पाठ्यक्रम में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी / एम्बेडेड सिस्टम, उन्नत ऑटोमोबाइल सिस्टम / इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण शामिल होगा, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायता करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रेनर्स को भी इस कोर्स के तहत कैपेसिटी बिडलिंग एक्सरसाइज से लाभ होगा। छात्र और ट्रेनर्स दोनों गेस्ट लेक्चर में भाग लेंगे, क्षेत्र के कैंपस विजिट पर जाएंगे और इन गतिविधियों से छात्र प्रोत्साहित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed