MBOSE SSLC Result 2025: कल जारी होगा मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगी घोषणा; पढ़ें नोटिस
MBOSE 10th Result 2025: बिहार और गोवा बोर्ड के बाद अब मेघालय बोर्ड भी बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने को तैयार है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने घोषणा की है कि 10वीं कक्षा के नतीजे पांच अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MBOSE SSLC Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने गुरुवार, 3 अप्रैल, 2025 को एमबीओएसई एसएसएलसी या कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा, यानी कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 2025 के परिणाम शनिवार, 5 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे।
नोटिस में लिखा है, "पूरी रिजल्ट बुकलेट एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in. से डाउनलोड की जा सकती है। एमबीओएसई कार्यालय, तुरा/शिलांग में रिजल्ट प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।"
वैकल्पिक रूप से, छात्र mbose.in, mboseresults.in और megresults.nic.in पर भी परिणाम देख सकेंगे।
25 फरवरी तक हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
MBOSE SSLC Result 2025 Download: परिणाम डाउनलोड करने का तरीका
परिणाम जारी होने पर, अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbose.in. पर जाएं।
- होम पेज पर, एमबीओएसई एसएसएलसी या कक्षा 10 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम की जाँच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X