फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Meghalaya Board Result 2025: Class 12 Results to Be Declared on May 5 at mbose.in, Check Direct Link Here

MBOSE HSSLC Result 2025: मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पांच मई को होगा घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Sat, 03 May 2025 11:37 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 03 May 2025 11:37 AM IST
सार

Meghalaya Board 12th Result 2025: मेघालय बोर्ड एचएसएसएलसी परीक्षा 2025 का रिजल्ट 5 मई को जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन
Meghalaya Board Result 2025: Class 12 Results to Be Declared on May 5 at mbose.in, Check Direct Link Here
Meghalaya Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Meghalaya Board 12th Result 2025: मेघालय बोर्ड (MBOSE) ने कक्षा 12वीं (HSSLC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट 5 मई को जारी करने की घोषणा की है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल- सभी स्ट्रीम्स का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिन छात्रों ने फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित एचएसएसएलसी परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं (HSSLC) की परीक्षाएं इस वर्ष 18 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा पूरी होने के बाद अब छात्र बड़ी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 5 मई 2025 को कार्यालय समय के दौरान मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषण की जाएगी। 

रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • प्रतिशत
  • पास/फेल की स्थिति
  • कम्पार्टमेंट (यदि कोई हो)

उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक

छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं।

पिछले वर्ष का प्रदर्शन

पिछले वर्ष मेघालय बोर्ड ने बेहतर रिजल्ट दर्ज किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 80.26% छात्र सफल हुए थे, जिसमें 1,935 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। वहीं साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन और भी अच्छा रहा, जहां 3,766 में से 3,210 छात्र पास हुए और कुल 85.24% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि नियमित साइंस छात्रों का पास प्रतिशत सबसे अधिक 87.13% रहा, जो बोर्ड की सफलता दर को दर्शाता है।

रिजल्ट कहां देखें?

रिजल्ट भारी ट्रैफिक के चलते मुख्य वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में नीचे दी गई वैकल्पिक वेबसाइट्स पर भी छात्र परिणाम देख सकते हैं:
  • https://www.mbose.in
  • https://www.mboseresults.in
  • https://www.megresults.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed