फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Medical Counselling Committee extended the registration dates for the NEET PG 2022 Mop-Up Round

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड की बढ़ाई गई डेट, 10 नवंबर तक करें पंजीकरण और भुगतान

Wed, 09 Nov 2022 10:11 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 09 Nov 2022 10:11 AM IST
सार

NEET PG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने छात्रों के लिए NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नोटिस के अनुसार, पंजीकरण और भुगतान  आठ नवंबर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 10 नवंबर, 2022 को सुबह 11 बजे तक समाप्त होगा।

विज्ञापन
Medical Counselling Committee extended the registration dates for the NEET PG 2022 Mop-Up Round
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) ने नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। नई तारीखों के अनुसार छात्रों को नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग के लिए पंजीकरण और पूरा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 है।
विज्ञापन

 

दो राउंड में असफल छात्र कर सकते हैं पंजीकरण
मेडिकल कॉलेजों में पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाता है। वे छात्र जो काउंसलिंग के पहले दो राउंड में सीट सुरक्षित करने में असमर्थ थे, वे मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। मॉप-अप राउंड में प्रवेश कॉलेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या के आधार पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट - mcc.nic.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। मॉप-अप राउंड के बारे में आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे एएमयू, बीएचयू और डीयू, और आईपी विश्वविद्यालयों (वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल और एएमबीवीआईएमएस, और आरएमएल अस्पताल) की आंतरिक सीटें अखिल भारतीय कोटा के तहत भरी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग
उम्मीदवारों के लिए NEET PG 2022 काउंसलिंग मोप-अप राउंड के लिए आवेदन करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा और आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण पूरा करना होगा। पंजीकरण पूरा करने के बाद छात्र आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए लॉगिन कर सकेंगे और आवंटन प्रक्रिया के लिए कॉलेज और पाठ्यक्रम की पसंद दर्ज कर सकेंगे। च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने पर उम्मीदवार अपेक्षित शुल्क जमा कर सकते हैं और फाइनल सबमिशन टैब पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें नीट यूजी मॉप अप राउंड आवेद
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
  • फिर पीजी काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर मॉप अप राउंड विकल्प का चयन करें।
  • विवरण भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और एक कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed