Communique 22: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव में ब्रांड वारफेयर पर हुई चर्चा
XIM Bhubaneswar IlluminatiX hosts Annual Media Conclave Communique 22: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (XIM), भुवनेश्वर में रविवार, 20 नवंबर, 2022 को वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव कम्युनिके-2022 (Communique'22) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए इस वर्ष की थीम "ब्रांड वारफेयर-व्हाट सेट्स यू अपार्ट" रखी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (XIM), भुवनेश्वर में रविवार, 20 नवंबर, 2022 को वार्षिक मीडिया कॉन्क्लेव कम्युनिके-2022 (Communique'22) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए इस वर्ष की थीम "ब्रांड वारफेयर-व्हाट सेट्स यू अपार्ट" रखी गई थी। आयोजन में मीडिया-पीआर, आर्थिक जगत, सामाजिक क्षेत्र और शिक्षा जगत से जुड़े ख्याति प्राप्त वक्ताओं ने स्टूडेंट्स के साथ अपने विचार उद्बोधन एवं विमर्श सत्रों के माध्यम से साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की मीडिया और पीआर सेल इल्लुमिनाटीएक्स (IlluminatiX) की ओर से किया गया था। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर था।
इसमें नापतोल के हेड ऑफ कंटेंट प्रोडक्शन एंड प्रोग्रामिंग रतनम पैट्रिक जोसेफ सैंटियागो; वाओ स्किन साइंस की कैटेगरी हेड पूजा बेदी; नेक्सस पावर की सह-संस्थापक और सीईओ निशिता बलियार सिंह; तृप्ति डेयरी की सीईओ वर्षा बिस्वाल; ट्रैग सेल्स4यू के सीईओ और संस्थापक सौरभ खंडेलवाल और DriEv के सह-संस्थापक अनिर्बान मोहंती आदि ने छात्रों के साथ अपना विजन साझा किया।
सत्र की शुरुआत नेक्सस पावर की सह-संस्थापक और सीईओ निशिता बलियार सिंह के वक्तव्य से हुई, जिन्होंने उन विभिन्न कारकों एवं पहलुओं के बारे में बात की जो उनके ब्रांड को बाकी से अलग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप प्रतिस्पर्धी हैं तो आपको दूसरे ब्रांड को लगातार नीचा दिखाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको रणनीतिक रूप से अपने ब्रांड का उल्लेख करते हुए उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देनी चाहिए। वहीं, दूसरे वक्ता नापतोल के हेड ऑफ कंटेंट प्रोडक्शन एंड प्रोग्रामिंग रतनम पैट्रिक जोसेफ सैंटियागो ने सही लक्षित दर्शकों को चुनने और उन्हें वितरित करने को लेकर अपना विजन बताया। सैंटियागो ने कहा कि भविष्य के बिजनेस लीडर्स के रूप में, आपको अपनी रणनीति के लिए बिना किसी पूर्वाग्रह के ग्राहकों को उनकी शर्तों पर बेचना चाहिए।
कॉन्क्लेव के तीसरे वक्ता ट्रैग सेल्स4यू के सीईओ और संस्थापक सौरभ खंडेलवाल ने बदलते दौर की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के बारे में बताया। उन्होंने जोर दिया कि लोग उत्पाद नहीं खरीदते हैं, वे इसके पीछे की कहानियां खरीदते हैं। आपको कुछ प्रामाणिक बनाना होगा और कहानी को वैल मैनेज करना होगा। वहीं, अगली वक्ता के तौर तृप्ति डेयरी की सीईओ वर्षा बिस्वाल ने बताया कि वह अपने बिजनेस मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सेमिनार और रेफरल समूहों के द्वारा क्रांति लाने की कोशिश कर रही है ताकि उत्पाद की एक मजबूत छवि बनाई जा सके।
कॉन्क्लेव की अंतिम वक्ता के तौर पर वाओ स्किन साइंस की कैटेगरी हेड पूजा बेदी ने कैसे ब्रांडों के पास पेशकश करने के लिए कुछ नया है पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे नए जमाने की कंपनियां नवोन्मेषी होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग अब एक अपूरणीय सेल्स टूल है। कई कंपनियां इसलिए अपनी D2C यानी डायरेक्ट टू कस्टमर मार्केटिंग रणनीति का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। इसके बाद एक पैनल चर्चा हुई, जिसे DriEv के सह-संस्थापक अनिर्बान मोहंती ने संचालित किया। मोहंती ने कहा एक ब्रांड के लिए कॉल टू एक्शन और इसे सही संदर्भ में रखना बेहद जरूरी है।
आयोजन के अंत में उद्बोधन का दौर खत्म होने के बाद बहुप्रतीक्षित प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। जिसमें जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (XIM) के तेज-तर्रार छात्रों ने ब्रांड वारफेयर से संबंधित प्रश्न पूछे। बाद में एक्सआईएम (XIM), भुवनेश्वर के मीडिया और पीआर सेल इल्लुमिनाटीएक्स के समन्वयक हेमंत रोहन नरलंका द्वारा धन्यवाद पारित करने के साथ इस शिखर सम्मेलन का समापन हुआ। उन्होंने इस आयोजन के लिए मीडिया पार्टनर अमर उजाला को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
कमेंट
कमेंट X