फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MEA urged people to use safe and registered recruiting agents applying for overseas jobs

MEA: विदेश मंत्रालय की अपील- विदेशी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 14 Dec 2023 06:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को लोगों से विदेशी नौकरियों के लिए आवेदन करते समय पंजीकृत भर्ती एजेंटों (आरए) की सुरक्षित और कानूनी सेवाओं का उपयोग करने का आग्रह किया है, जिससे कि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
MEA urged people to use safe and registered recruiting agents applying for overseas jobs
MEA spokesperson Arindam Bagchi - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को लोगों से विदेशी नौकरियों के लिए आवेदन करते समय पंजीकृत भर्ती एजेंटों (आरए) की सुरक्षित और कानूनी सेवाओं का उपयोग करने का आग्रह किया है, जिससे कि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। विदेशी नौकरी चाहने वालों के साथ अपंजीकृत भर्ती एजेंटों द्वारा धोखा दिए जाने के मामले में भारी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह देखा गया है कि विदेशी नौकरी चाहने वालों की संख्या में अपंजीकृत भर्ती एजेंटों द्वारा फर्जी नौकरी की पेशकश के माध्यम से धोखाधड़ी करने और 2-5 लाख रुपये की अधिक वसूली करने की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। ये अवैध एजेंट बिना विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त किए काम करते हैं। 

विज्ञापन


ये एजेंट फेसबुक, व्हाट्सएप, टेक्स्ट मैसेज और ऐसे अन्य माध्यमों सहित विभिन्न सोशल मीडिया साइटों के माध्यम से काम करते हैं और अपने ठिकाने और संपर्कों के बारे में बहुत कम या कोई विवरण नहीं देते हैं। वे आम तौर पर केवल व्हाट्सएप के माध्यम से संवाद करते हैं, जिससे कॉल करने वाले के स्थान और पहचान और नौकरी की पेशकश की वास्तविकता का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे एजेंट श्रमिकों को कठिन और जीवन-घातक परिस्थितियों में काम करने के लिए भी लालच देते हैं। कई पूर्वी यूरोपीय देशों, कुछ खाड़ी देशों, मध्य एशियाई देशों, कनाडा, म्यांमार और लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, इस्त्राइल में काम के लिए भर्ती के लिए ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed