फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MDU Exams 2021: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी परीक्षाएं 

Mon, 22 Feb 2021 12:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
MDU Exams 2021 University gives permission for online and offline exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

MDU Exams 2021: हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षाओं के आयोजन को अनुमति दे दी है। यूनिवर्सिटी ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कराने का फैसला लिया है। यूजी और पीजी परीक्षाएं मुख्य रूप से ऑफलाइन वर्णनात्मक मोड में आयोजित होंगी और छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प ऑफलाइन परीक्षा पूरी होने के बाद प्रदान किया जाएगा। हालांकि, सभी छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प नहीं दिया जाएगा।



इसे भी पढ़ें-बिहार: 1 मार्च से खुलेंगे पहली से लेकर पांचवीं तक के स्कूल, कोरोना दिशा-निर्देशों का होगा पालन
 

 

MDU Exams 2021 University gives permission for online and offline exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

जानिए, किन छात्रों को मिलेगी ऑनलाइन परीक्षा की अनुमति
दरअसल, यूजी और पीजी परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड में देने का विकल्प सभी छात्रों के लिए नहीं रखा गया है। ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं व परिवार में कोरोना पॉजिटिव केस आने की वजह से उनको भी क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 : कल से शुरू होगी जेईई मेन 2021 परीक्षा, यहां जानें पैटर्न
 

MDU Exams 2021 University gives permission for online and offline exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

इसके अलावा, जो विद्यार्थी कंटेनमेंट जोन में रहते हैं, उनको भी ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। जो छात्र गंभीर बिमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं, उनको भी ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं देने के लिए छात्रों को विभाग अध्यक्ष से निवेदन करना होगा। परीक्षाओं से सात दिन पहले छात्रों को ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने की अनुमति लेनी होगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में थ्योरी एग्जाम तीन घंटे का होगा। यूनिवर्सिटी की तरफ से यह भी निर्देशित किया गया है कि जो छात्र एक बार ऑफलाइन परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें फिर से ऑनलाइन परीक्षाएं देने की अनुमति नहीं होगी। यूजी और पीजी परीक्षाएं केंद्र और राज्य द्वारा जारी किए गए कोरोना एसओपी के तहत आयोजित होंगी।

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा स्थगित, पांच लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed