NEET SS Counselling 2022: नीट एसएस काउंसलिंग के दूसरे दौर का परिणाम जारी, इतने उम्मीदवारों का सूची में नाम
NEET SS Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2022 के लिए फाइनल राउंड टू का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) काउंसलिंग 2022 के लिए दूसरे दौर का परिणाम जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर देख सकते हैं। नीट एसएस की फाइनल परिणाम सूची में कुल 3927 उम्मीदवारों के नाम हैं। उनके पास आज सुबह 11 बजे तक का समय था कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना समिति को दें। नीट एसएस का आयोजन डीएम, एमसीएच और डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करने के लिए उम्मीदवारों के पास 06 जनवरी से 12 जनवरी तक का समय होगा। रिजल्ट तय समय से एक दिन पहले जारी किया गया है। इसी तरह प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट भी तय समय से पहले जारी कर दिया गया।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) काउंसलिंग के राउंड-2 सीट मैट्रिक्स में अतिरिक्त DM और MCh सीटें जोड़ी हैं। सुपर स्पेशियलिटी सीटों की बर्बादी को रोकने के लिए काउंसलिंग कमेटी ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) से जुड़े लोक नायक अस्पताल के डीएम और एमसीएच कार्यक्रमों में अधिक सीटें जोड़ी हैं।
NEET SS काउंसलिंग 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फाइनल रिजल्ट राउंड 2 पर क्लिक करें।
चरण 4: सूची देखें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X