फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG: Reduced 13 reserved seats; last chance to choose options for Round 2 counseling Today

MCC NEET UG: 13 आरक्षित सीटों को किया कम; राउंड 2 की काउंसलिंग के विकल्प चुनने को आखिरी मौका आज

Mon, 16 Sep 2024 08:08 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 16 Sep 2024 08:08 AM IST
सार

MCC NEET UG: एमसीसी आज नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का पंजीकरण विंडो आज बंद कर देगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अबतक पंजीकरण नहीं किया या अपने विकल्प नहीं चुने वे, आज तुरंत इसे पूरा करें। वहीं दूसरी ओर 13 आरक्षित सीटों को भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
MCC NEET UG: Reduced 13 reserved seats; last chance to choose options for Round 2 counseling Today
NEET UG 2024 Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

MCC NEET UG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) दूसरे राउंड की नीट यूजी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण विंडो आज बंद कर देगा। देश भर के कई मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ने के कारण नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) काउंसलिंग पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग की सुविधा 16 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग के लिए 225 एमबीबीएस जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "पीडब्ल्यूडी पोर्टल सक्रिय है, यह 16.09.2024 की दोपहर 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नामित विकलांगता केंद्रों पर जा सकते हैं। बिना किसी जब्ती के त्यागपत्र देने की सुविधा प्रदान की गई है और यह 16.09.202की सुबह 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।"
विज्ञापन


सीटों की संख्या बढ़ाने की घोषणा के साथ ही एमसीसी ने अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू), ओपन सीट कोटा, दिल्ली विश्वविद्यालय कोटा, दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चों/विधवाओं के लिए 13 सीटें भी हटा दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाई गई 13 सीटें
नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग से 13 आरक्षित सीटें हटाई गई हैं। नीचे एमबीबीएस सीट की कॉलेजवार और कोटा की संख्या बताई गई है।
 
मेडिकल कॉलेज कोटा वर्ग सीटों की संख्या
सरकारी मेडिकल कॉलेज मछलीपट्टनम, आंध्र प्रदेश एआईक्यू अनुसूचित जनजाति 1
आरआईएमएस ओंगोल, आंध्र प्रदेश एआईक्यू ओपन श्रेणी 1
एम्स गुवाहाटी, असम ओपन सीट कोटा ओपन श्रेणी 1
एम्स रायपुर, छत्तीसगढ़ ओपन सीट कोटा ओपन श्रेणी 1
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय ओपन श्रेणी 1
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली एआईक्यू ओपन श्रेणी 1
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली  दिल्ली एनसीआर के सशस्त्र बलों के कार्मिकों के बच्चे या विधवाएं पिछड़ा वर्ग  1
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला, हिमाचल प्रदेश एआईक्यू पिछड़ा वर्ग- शारीरिक रूप से विकलांग 1
कोडागु  इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कोडागु, कर्नाटक एआईक्यू ओपन श्रेणी 1
एम्स भोपाल, मध्य प्रदेश ओपन सीट कोटा पिछड़ा वर्ग 1
राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज राजकीय मेडिकल कॉलेज कोल्हापुर, महाराष्ट्र एआईक्यू ओपन श्रेणी 1
एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर, राजस्थान एआईक्यू ओपन श्रेणी 1
सरकारी मेडिकल कॉलेज जयशंकर भूपालपल्ली, तेलंगाना एआईक्यू ओपन श्रेणी 1
कुल     13


नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल
सरकारी और निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश के लिए संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम यहां दिया गया है।

राउंड 2
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 तिथि
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4-5 सितंबर
पंजीकरण और भुगतान 5-16 सितंबर
विकल्प भरना और लॉक करना 6-16 सितंबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया 17-18 सितंबर
परिणाम 19 सितंबर
रिपोर्टिंग और शामिल होना 20-27 सितंबर
संस्थानों द्वारा  सम्मिलित अभ्यर्थियों के डाटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डाटा साझा करना 28-30 सितंबर

राउंड 3
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 अक्तूबर
पंजीकरण और भुगतान 3-8 अक्तूबर
विकल्प भरना और लॉक करना 5-8 अक्तूबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया 9-10 अक्तूबर
परिणाम 11 अक्तूबर
रिपोर्टिंग और शामिल होना 12-18 अक्तूबर
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डाटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डाटा साझा करना 19-20 अक्तूबर


 
 
भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अनंतिम सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 22 अक्तूबर
पंजीकरण और भुगतान 22-25 अक्तूबर
विकल्प भरना और लॉक करना 23-26 अक्तूबर
सीट आवंटन की प्रक्रिया 26-28 अक्तूबर
परिणाम 29 अक्तूबर
रिपोर्टिंग और शामिल होना 30-5 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed