फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG Counselling 2025: Registration Stars on 29 September; Apply like this

MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 के लिए कल से शुरू होंगे पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन

Sun, 28 Sep 2025 03:14 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Sep 2025 03:14 PM IST
सार

NEET UG Round 3 Schedule: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी और 5 अक्तूबर तक चलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।

विज्ञापन
MCC NEET UG Counselling 2025: Registration Stars on 29 September; Apply like this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल, 29 सितंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पूरे देश में 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए आयोजित की जाती है। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) और ईएसआईसी कॉलेजों की 100% सीटों पर भी यह काउंसलिंग लागू होती है।
विज्ञापन


राउंड 3 के पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स और विकल्प भरने का मौका मिलेगा। इसके आधार पर सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि तिथियां
संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 27-28 सितंबर 2025
पंजीकरण और शुल्क भुगतान 29 सितंबर- 5 अक्तूबर 2025
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 30 सितंबर - 5 अक्तूबर 2025 (भुगतान 5 अक्तूबर को शाम 3 बजे/रात 11:55 बजे तक)
सीट आवंटन परिणाम 8 अक्तूबर 2025
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 9-17 अक्तूबर 2025
दस्तावेज सत्यापन 20-25 अक्तूबर 2025

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • NEET UG एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति/दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

ऐसे पूरी करें पंजीकरण प्रक्रिया 

उम्मीदवार एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 पंजीकरण के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "UG Medical" टैब पर क्लिक करें।
  • अब "NEET Counselling 2025 Round 3 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed