{"_id":"636ca2c1a0a1db11934f8dcb","slug":"mcc-closed-the-neet-pg-2022-mop-up-round-registrations-today-november-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG Counselling: नीट पीजी मॉप अप राउंड काउंसलिंग समाप्त, रात 12 बजे से पहले करें चॉइस फिलिंग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG Counselling: नीट पीजी मॉप अप राउंड काउंसलिंग समाप्त, रात 12 बजे से पहले करें चॉइस फिलिंग
Thu, 10 Nov 2022 01:24 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 10 Nov 2022 01:24 PM IST
सार
NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
NEET PG 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ( MCC) ने गुरुवार 10 नवंबर सुबह 11 बजे नीट पीजी मॉप अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समय सीमा को समाप्त कर दिया है। उम्मीदवारों को आज रात 11:55 बजे तक चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद 10 नवंबर को दोपहर तीन बजे से चॉइस लॉकिंग शुरू हो जाएगी और रात 11:55 बजे तक चलेगी। बता दें कि पहले एनईईटी पीजी 2022 मॉप-अप राउंड आवंटन के परिणाम नौ नवंबर को जारी किए जाने थे। हालांकि, एमसीसी ने हाल ही में शेड्यूल को संशोधित किया और अब पंजीकरण 10 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे समाप्त किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पंजीकरण पूरा करने वाले छात्र कर सकते हैं च्वाइस फिलिंग
जिन छात्रों ने आज सुबह 11 बजे तक पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे दिए गए चॉइस फिलिंग का विकल्प दर्ज कर सकेंगे। विकल्प दर्ज करते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे मॉप-अप राउंड आवंटन प्रक्रिया के लिए वरीयता के क्रम में कॉलेज और पाठ्यक्रम का नाम दर्ज करें। नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड काउंसलिंग चॉइस फिलिंग लिंक आधिकारिक वेबसाइट -mcc.nic.in पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद सीट आवंटन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी और आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा।

NEET PG मॉप अप राउंड में सीटों को ऐसे करें लॉक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर उम्मीदवारों को पीजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करना होगा।
- फिर उन्हें च्वाइस लॉकिंग टैब पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा और जमा करना होगा।
- उम्मीदवार भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X