फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBBS paper was out meerut

MBBS का पेपर आउट होने पर परीक्षाएं रद्द, जांच कमेटी गठित

Tue, 13 Feb 2018 10:09 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
MBBS paper was out meerut
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय

एमबीबीएस का पेपर आउट होने के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पांच मेडिकल कॉलेजों में चल रहीं सारी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। शासन को पूरे मामले से अवगत कराने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने प्रो वाइस चांसलर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अब नए पेपर छपवाकर परीक्षा कराएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले हुए पेपरों को भी रद्द किया जा सकता है। एमबीबीएस के पांच कॉलेजों में पांच फरवरी से सेकेंड और थर्ड ईयर की परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें मेरठ का लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर का गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज, पिलखुवा का रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ का सरस्वती मेडिकल कॉलेज और मुजफ्फरनगर का मेडिकल कॉलेज शामिल है। सेकेंड और थर्ड ईयर की परीक्षाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन

लाला लाजपतराय कॉलेज में सेल्फ सेंटर है। सहारनपुर के गर्वमेंट कॉलेज का भी सेल्फ सेंटर है। पिलखुवा के रामा मेडिकल कॉलेज का सेंटर एडेड कॉलेज आरएसएस पिलखुवा, सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ का सेंटर एमएम डिग्री कॉलेज मोदीनगर और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का सेंटर जैन कन्या पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में बनाया गया है।

सेकेंड ईयर के फर्स्ट ओर सेकेंड पार्ट के तीन पेपर कोड 201, 202 और 203 हो चुके हैं और थर्ड ईयर के  कोड 101 और कोड 102 के दो पेपर हो चुके हैं। रविवार शाम विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास व्हाट्स एप पर कुछ सवाल भेजकर थर्ड ईयर के सेकेंड पार्ट सर्जरी का पेपर आउट होने की बात कही गई थी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को होने वाली थर्ड ईयर के पार्ट टू का पेपर रद कर दिया था। 

कॉलेजों से मंगवा लिए सारे पेपर 
सोमवार को कुलपति ने इस मामले में प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह और परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद की कमेटी बनाकर कॉलेजों से सारे पेपर मंगवा लिए। कमेटी ने जांच की तो व्हाट्स एप पर दिए गए सवाल पेपर से मेल खा गए। जिसके बाद कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने शाम को आपात बैठक बुलाते हुए आंतरिक कमेटी का गठन कर दिया। इसमें प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह, प्रो. वाई विमला और प्रो. बीरपाल को जांच देते हुए एमबीबीएस की सारी परीक्षाएं रद कर दीं।

परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद ने बताया कि मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कुलपति की तरफ से शासन को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। प्रो वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह ने बताया कि अब दोबारा से नए पेपर छपवाने के बाद फिर से परीक्षाएं कराई जाएंगी। रोजाना पेपर अतिरिक्त सुरक्षा के बीच कॉलेजों में पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन

जल्द नई व्यवस्था से कराएंगे पेपर
एक पेपर आउट हुआ है, इसको देखते हुए हमने सारी परीक्षा रद कर दी हैं। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द ही नई व्यवस्था से पेपर कराए जाएंगे। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसके पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे। - प्रो. एनके तनेजा, कुलपति, सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed