देश के इन कॉलेजों में सस्ती है एमबीबीएस फीस, कहीं 1400 रुपये तो कहीं 25 हजार रुपये सालाना
अगर आप एमबीबीएस में दाखिले के लिए सोच रहे हैं तो देश के इन विवि. के बारे में जरूर जान लें। भारत के ये विवि. बेहद कम फीस में पूरी एमबीबीएस कम्प्लीट कराते हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टर बनने का क्रेज आज चरम पर पहुंच चुका है। लाखों में कमाई और एक रॉयल लाइफ के कारण हर वर्ष लाखों युवा एमबीबीएस की तैयारी करते हैं। भारत में एमबीबीएस के लिए कुल 1,08,915 सीटें हैं। जिनपर दाखिले की पात्रता परीक्षा नीट-यूजी के लिए देशभर से 24 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। जिनमें 13 लाख युवाओं को नीट में सफलता हासिल हुई है। जो मौजूदा समय में राज्य कोटे और आल इंडिया कोटा की काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। आज जहां देश के निजी मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस के लिए 1.2 करोड़ रुपये 6 वर्ष की फीस ले रहे हैं। वहीं देश में कुछ मेडिकल कॉलेज ऐसे भी हैं जो सालाना 1700 रुपये की फीस में एमबीबीएस करा रहे हैं।
आइये जानते हैं ऐसे कॉलेजों के बारे में
वैसे तो देश में कुल 704 मेडिकल कॉलेज में जिनमें 379 सरकारी और 315 निजी हैं। सरकारी कॉलेजों में 55648 और निजी कॉलेजों में 50685 एमबीबीएस सीटें हैं।
- भारत के सबसे सस्ते कॉलेजों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। जहां एक साल की फीस 1648 रुपये है। वहीं 5 सालों की फीस 8,240 रुपये आती है। यानी पूरी एमबीबीएस 9 हजार रुपये में पूरी कर सकते हैं। दिल्ली एम्स में कुल 125 एमबीबीएस सीटें हैं।
- इसके बाद आता है आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर, राजस्थान जिसकी सालाना फीस 4 हजार रुपये है। 5 सालों में कुल फीस 20 हजार रुपये।
- तीसरे नंबर पर पटना का एम्स आता है। जहां 6 हजार रुपये सालाना फीस है। यानी 5 साल के लिए एमबीबीएस फीस के रूप में 30 हजार रुपये ही अदा करने होंगे। दिल्ली एम्स की तरह ही यहां भी 125 सीटें हैं।
- चौथे नंबर पर गोरखपुर एम्स आता है। जहां की 125 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला होता है। एक साल के लिए यहां एमबीबीएस की फीस 6100 रुपये हैं। यानी 5 साल में 30500 रुपये।
- पांचवें स्थान पर दिल्ली का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज आता है। जो एमबीबीएस छात्रों से एक वर्ष के लिए 12 हजार रुपये फीस लेता है।
- छठे स्थान पर चेन्नई का मद्रास मेडिकल कॉलेज है जहां की सालाना फीस 13 हजार रुपये है।
- सातवें स्थान पर तमिलनाडु का ही क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज है यहां की सालाना फीस लगभग 53 हजार रुपये है।
- आठवें स्थान पर उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस है। जिसकी सालाना फीस 81000 रुपये हैं। यानी 5 साल के लिए 4 लाख 5 हजार रुपये ही फीस के रूप में अदा करने होते हैं। यहां एमबीबीएस की 200 सीटे हैं।
- नौवें स्थान पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का नंबर आता है। यहां एमबीबीएस की 100 सीटें है। यहां दाखिला मिलने पर आपको 1.34 लाख रुपये सालाना फीस अदा करनी होगी। 5 साल में यहां फीस के रूप में आपको 6 लाख 70 हजार रुपये फीस देनी होगी।
- दसवें स्थान पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नंबर आता है। यहां की सालाना फीस 2.20 लाख रुपये है। यहां एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। अगर एएमयू में आपको एमबीबीएस सीट मिलती है तो आपको पूरे एमबीबीएस के 11 लाख रुपये खर्चने होंगे।
कुछ अन्य मेडिकल कॉलेज
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली, सरकारी मेडिकल कॉलेज चंढीगढ़, डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर कॉलेज नई दिल्ली, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज दिल्ली, सरकारी मेडिकल कॉलेज सूरत गुजरात, बीजे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद गुजरात, मेडिकल कॉलेज भावनगर गुजरात, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद हरियाणा, पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज धनबाद, सरकारी मेडिकल कॉलेज कोट्टायम केरल आदि में एमबीबीएस की फीस 1400 रुपये सालाना से लेकर 1,10,000 रुपये तक है।
आपको देश में नहीं मिल रही सीट तो आपके लिए ये है विकल्प
भारत में सीट नहीं मिलने पर आप विदेश से एमबीबीएस के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। क्योरा की एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के 7.5 लाख छात्र विदेशी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी कोर्सेस में इनरोल हैं। क्योंकि प्रति वर्ष भारत से तकरीबन 25 हजार युवा विदेश की यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले ले रहे हैं। इसका कारण हैं भारत के निजी कॉलेजों में बढ़ती मेडिकल फीस। जोकि अब 6 वर्षों के एमबीबीएस कोर्स के लिए 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कई निजी कॉलेज भारत में एमबीबीएस के लिए 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में छात्र भारत के निजी कॉलेजों का चुनाव न कर विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिला ले रहे हैं। अगर आप भी 20 लाख से कम फीस में पूरी एमबीबीएस करना चाहते हैं तो SAFALTA MOKSH के टोल फ्री नंबर 1800-571-0202 पर कॉल करें।
कमेंट
कमेंट X