फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAT admit card 2021 all india management association released management aptitude test admit card  today, know how to download here 

MAT Admit Card 2021 : मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, यहां से करें डाउनलोड 

Wed, 01 Dec 2021 05:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

MAT Admit Card 2021 : अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 5 दिसंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन होगा। इस आधिकारिक वेबसाइट   mat.aima.in पर जाकर जानकारी पाएं। 

विज्ञापन
MAT admit card 2021 all india management association released management aptitude test admit card  today, know how to download here 
MAT Admit Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) द्वारा आयोजित की जाने वाली मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) 2021 के प्रवेश पत्र आज जारी हो गए हैं। संघ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज 4 बजे इस टेस्ट के प्रवेश पत्र इस आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर उपलब्ध होंगे । जिन भी अभ्यर्थियों ने मैट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों की और उनकी होने वाली परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई है। मैट 2021 परीक्षा 5 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवार अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की वेबसाइट में लगातार अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन

 

क्या है मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट?
शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वीकृत मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसकी स्थापना देश भर के बी-स्कूल में एमबीए में दाखिले के लिए वर्ष 2003 में की गई थी। देश भर के 600 बी-स्कूल में दाखिले के लिए मैट स्कोर को तरजीह दी जाती है। इसी स्कोर के आधार पर इन बी-स्कूलों में प्रवेश द्वार खुलता है। किसी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बी-स्कूल में एमबीए में दाखिला लेने के लिए मैट परीक्षा के तहत उम्मीदवारों की योग्यता का परीक्षण लिया जाता है। मैट प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व उसका पता, परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय और परीक्षा कितने समय में आयोजित होगी। यह जानकारी उपलब्ध होगी।

प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड 

1. सबसे पहले अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) की आधिकारिक वेबसाइट  mat.aima.in पर जाएं।
2. होम पेज में उपलब्ध मैट 2021 प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3. मैट 2021 की लॉग इन आईडी और पासवर्ड को प्रवेश पत्र के लिंक पर भरें।
4. आपका मैट 2021 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

मैट 2021 परीक्षा के पंजीकरण की तिथि 2 दिसंबर तक बढ़ाई 
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) ने मैट 2021 परीक्षा के पंजीकरण की तिथि को 2 दिसंबर 2021 के दिन दोपहर 1 बजे तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर मैट 2021 परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed