{"_id":"5ee7065b8ebc3e42fb10a26b","slug":"manipur-class-10th-results-2020-bsem-result-check-at-manresults-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Class 10th Results 2020: दसवीं कक्षा में रेशमी ने किया टॉप, 65.34 फीसदी रहा परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Manipur Class 10th Results 2020: दसवीं कक्षा में रेशमी ने किया टॉप, 65.34 फीसदी रहा परिणाम
Mon, 15 Jun 2020 01:45 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
आज जारी होगा मणिपुर बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Manipur Class 10th Results 2020: मणिपुर बोर्ड ने सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिन विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल दसवीं का रिजल्ट 65.34 फीसदी रहा है। रेशमी नंदईबम ने मणिपुर बोर्ड की दसवीं कक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 579 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेशमी पीताम्बरा इंग्लिश स्कूल की विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: गुजरात बोर्ड के 12वीं कक्षा का कलावाणिज्य का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in है। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच संपन्न हुई थी। पिछले साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट 18 मई को जारी किया था। इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते रिजल्ट को जारी करने में देरी हो रही है। इस साल 38,664 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। इसमें से 19,824 लड़कियां और 19,040 लड़के हैं। साल 2019 में दसवीं कक्षा का रिदल्ट 74.69 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- जानिए पिछले साल मणिपुर बोर्ड के दसवीं कक्षा में कितने फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे
कैसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर जाएं।
-यहां आपाको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
-जैसे ही आप रोल नंबर और जन्मतिथि डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X