GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: गुजरात बोर्ड के 12वीं कक्षा का कला, वाणिज्य का रिजल्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
GSEB Gujarat Board HSC 12th Arts, Commerce Result 2020: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) के कला और वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकता है। इस वर्ष 12वीं कक्षा के कला और वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में लगभग चार लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कला और वाणिज्य वर्ग के रिजल्ट में कुल 76.29 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 3.7 लाख (3,71,771) छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2.83 लाख (2,83,677) सफल हुए।
इस बार के परिणाम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कला और वाणिज्य के रिजल्ट में 82.20 प्रतिशत छात्राएं पास हुई, वहीं छात्रों का पास होने का प्रतिशत 70.77 रहा।
इतने छात्रों को मिला ग्रेड:
522 छात्रों को A1 ग्रेड मिला:
- A2 ग्रेड से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10,945
- B1 ग्रेड के साथ 39,848 छात्र पास हुए
- B2 ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या 77,746 है।
इन चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं अंकपत्र:
चरण 1- सबसे पहले छात्र गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
चरण 2- वहां पर इंटर परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- छात्र अपना सीरियल नंबर व 6 अंको का रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें
चरण 4- जानकारी भरने के बाद गो बटन पर क्लिक करें
चरण 5- अब आपका अंकपत्र आपकी स्क्रीन पर होगा। आगे की प्रक्रिया के इसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X