{"_id":"60daaa698ebc3ec2541246a7","slug":"manabadi-ts-inter-2nd-year-results-declared-here-s-direct-link-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना बोर्ड: 5 चरणों के जरिए चेक करें 12वीं का रिजल्ट, 100 फीसदी छात्र पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तेलंगाना बोर्ड: 5 चरणों के जरिए चेक करें 12वीं का रिजल्ट, 100 फीसदी छात्र पास
Tue, 29 Jun 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:47 AM IST
सार
- तेलंगाना स्टेट बोर्ड ने बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बारहवीं कक्षा में 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ने बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से सोमवार को ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इस साल बारहवीं कक्षा में 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया है जिसके चलते किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया गया है। दरअसल, बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बड़ी राहत: 6 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से खुल सकते हैं बिहार के शैक्षणिक संस्थान, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत
विज्ञापन
बोर्ड की तरफ से बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जारी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी results.cgg.gov.in, manabadi.com और manabadi.co.in के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल करीब 4.5 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-शैक्षणिक कैलेंडर जारी: एमपी के विश्वविद्यालयों में एक अगस्त से शुरू होंगे दाखिले, इस समय होंगी परीक्षाएं
ऐसे चेक कर सकेंगे इंटरमीडिएट का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
-ऐसा करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X