फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh MP Education minister release academic calendar, exams and admission will start in august

शैक्षणिक कैलेंडर जारी: एमपी के विश्वविद्यालयों में एक अगस्त से शुरू होंगे दाखिले, इस समय होंगी परीक्षाएं

Tue, 29 Jun 2021 12:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 29 Jun 2021 12:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh MP Education minister release academic calendar, exams and admission will start in august
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलें कम होने के साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस चयण में विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों को भी खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। इसी कड़ी में सोमवार को मंत्री समूह की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू की जा सकती है। स्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी अगस्त माह में प्रस्तावित हैं। स्नातक के तीसरे वर्ष और स्नाकोत्तर की परीक्षाओं के परिणाम जुलाई माह में जारी किए जाएंगे। वहीं स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

1 सितंबर से शुरू होगा नया सत्र

जारी आदेश के अनुसार स्नातक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय और स्नातकोत्तर के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। वहीं स्नातक के दूसरे व तीसरे वर्ष और स्नातकोत्तर के तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश 30 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 

छात्रावास को भी चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा

जिला आपदा प्रबंधन समिति के परामर्श पर 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। प्रयोगशालाओं में भी 50 फीसदी विद्यार्थियों की ही उपस्थिति होगी। इसके अलावा छात्रावासों और ग्रंथालय को भी विद्यालय शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed