{"_id":"5f2b84848ebc3e6a856a3500","slug":"maharashtra-tet-2020-paper-1-2-result-out-know-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra TET 2020: पेपर 1 और 2 के परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra TET 2020: पेपर 1 और 2 के परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक
Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Result
- फोटो : social media
महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा, TET के अनंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि पेपर 1 की परीक्षा उनके लिए थी जो कि कक्षा 1 से 6 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं और कक्षा 6 - 8 को पढ़ाने वालों के लिए पेपर 2 थी। परीक्षा के परिणाम महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in है। यदि उम्मीदवार परिणामों से संबंधित कोी सवाल पूछना चाहते हैं तो अपनी शिकायतों के लिए वेबसाइट पर दिए लिंक पर जा सकते हैं जो 15 अगस्त, 2020 तक सक्रिय है।
विज्ञापन
जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब वेबसाइट mahatet.in पर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी, 2020 को पूरे महाराष्ट्र में किया गया था।
विज्ञापन
महा TET रिजल्ट 2020 पेपर 1, 2: कैसे चेक करें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को महाराष्ट्र टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होमपेज पर दिए टीईटी परिणाम 2019 लिंक पर जाएं।
- अब परिणामों की जांच करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और फोटो कॉपी संभलाकर रखें।
विज्ञापन
परिणाम देख ने के लिए यहां क्लिक करें....
कमेंट
कमेंट X