फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   maharashtra ssc hsc date sheet 2022 time table released download msbshse 10th 12th exam schedule on mahahsscboard.in 

Maharashtra SSC HSC Date Sheet 2022: महाराष्ट्र राज्य की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
सार

Maharashtra SSC HSC Date Sheet 2022: महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी होने की सूचना साझा की। उन्होंने लिखा कि एमएसबीएसएचएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के विस्तृत टाइम टेबल को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
maharashtra ssc hsc date sheet 2022 time table released download msbshse 10th 12th exam schedule on mahahsscboard.in 
महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के टाइम टेबल को जारी कर दिया है। इससे पहले  बोर्ड द्वारा परीक्षा के तारीखों की घोषणा की गई थी। इस टाइम टेबल को महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जारी किया। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वह महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mahahsscboard.in पर जाकर परीक्षा के टाइम टेबल को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी। टाइम टेबल के अनुसार दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च 2022 से लेकर 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च 2022 से लेकर 7 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी होने की सूचना साझा की। उन्होंने लिखा कि स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के विस्तृत टाइम टेबल को जारी कर दिया गया है। इसे mahahsscboard.in पर  देखा जा सकता है। छात्रों को शुभकामनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) बोर्ड परीक्षाओं के विस्तृत टाइमटोबल को कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के टाइमटोबल को चेक कर सकते हैं।

1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर टाइम टेबल एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा। 
4. इसे चेक कर लें औऱ आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed