फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

महाराष्ट्र छात्रवृत्ति परीक्षा 2021: एग्जाम की संशोधित तिथि जारी, 12 अगस्त को परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 02:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 05 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 की तारीखों को फिर से संशोधित किया गया है। अब यह परीक्षा 8 अगस्त की जगह 12 अगस्त को होगी। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, प्री-अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप, पांचवीं कक्षा के लिए एमसीएसई पीयूपी और प्री-सेकेंडरी स्कॉलरशिप, 8वीं के लिए पीएसएस परीक्षा अब 12 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra Scholarship 2021 Exam dates revised MCSE PUP, PSS Exam now on August 12
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI

महाराष्ट्र छात्रवृत्ति परीक्षा 2021 की तारीखों को फिर से संशोधित किया गया है। अब यह परीक्षा 8 अगस्त की जगह 12 अगस्त को होगी। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, प्री-अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप, पांचवीं कक्षा के लिए एमसीएसई पीयूपी और प्री-सेकेंडरी स्कॉलरशिप, 8वीं के लिए पीएसएस परीक्षा अब 12 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें-मेघालय बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, 52.91 फीसदी छात्र पास, ऐसे देखें परिणाम

पहले 8 अगस्त को होनी थी परीक्षा
पहले यह छात्रवृत्ति परीक्षा 8 अगस्त को होनी थी। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब स्कॉलरशिप परीक्षा की संशोधित तिथि जारी की गई है। सेंट्रल पुलिस फॉर्स एग्जाम के कारण इस परीक्षा को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले इस परीक्षा तिथि की घोषणा सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकड़वाड़ ने की थी। 

Maharashtra Scholarship 2021 Exam dates revised MCSE PUP, PSS Exam now on August 12
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हर साल इस स्कॉलरशिप परीक्षा को 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति की वजह से इस परीक्षा को देने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। इस साल इस परीक्षा में 6.32 लाख विद्यार्थी बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें-Meghalaya 12th result 2021: 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें

Maharashtra Scholarship 2021 Exam dates revised MCSE PUP, PSS Exam now on August 12
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

पांचवीं कक्षा की स्कॉलरशिप के लिए 3,88,335 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जबकि 2,44,143 विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा की स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस साल यह परीक्षा देरी से हो रही है। इस साल को छोड़कर हर साल इस परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में हो जाता है। पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed