महाराष्ट्र: 6 नवंबर से होगा मेडिकल कॉलेजों में स्नातक और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला 6 नवंबर से शुरू होगा। यह दाखिला महाराष्ट्र NEET काउंसलिंग 2020 के आधार पर राज्य के सीईटी सेल द्वारा किया जाएगा। दाखिले का शेड्यूल कल यानी कि 5 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र सीईटी द्वारा जारी किया जाएगा।
इस साल मराठा कोटा लागू होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया में देरी हुई। हालांकि, इस निर्णय का अभी भी इंतजार है इसलिए राज्य सरकार ने छात्रों को केवल पंजीकरण के समय ही दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। प्रवेश के वक्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सूबे के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय ( डीएमईआर) टीएम लहाणे का कहना है कि हम जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेंगे। प्रवेश के वक्त छात्रों द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पिछले सप्ताह जारी किए गए चिकित्सा प्रवेश के लिए केंद्र के कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश के पहले दौर का समापन 18 नवंबर को होना चाहिए। जबकि इस साल दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया प्रवेश के वक्त ही होगी।
इसे भी पढ़ें-दसवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों के लिए गोवा में 21 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल
महाराष्ट्र में NEET UG काउंसलिंग 2020 पंजीकरण प्रक्रिया 2 नवंबर को ही खत्म हो गई थी।राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों ने राज्य परामर्श प्रक्रिया 2020 से शुरू कर दी है। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने पहले ही रैंक सूची जारी कर दी है।
कमेंट
कमेंट X