फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools Reopening: Goa schools to reopen from November 21 for classes 10, 12

दसवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों के लिए गोवा में 21 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल

Wed, 04 Nov 2020 11:39 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 04 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Schools Reopening: Goa schools to reopen from November 21 for classes 10, 12
विद्यार्थी

गोवा में दसवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल 21 नवंबर से खुलेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी है। उन्होंने कहा कि हमने स्थिति की समीक्षा की और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 21 नवंबर से कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल एसओपी के साथ खोले जाएंगे। निर्णय के बारे में स्कूलों को बता दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य कक्षाओं को खोले जाने के बारे में निर्णय कुछ दिन बाद लिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JoSSA: पांचवें सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



 

यह निर्णय सावंत की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सावंत के पास शिक्षा मंत्रालय भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही स्कूल बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन मोड में शिक्षा दी जा रही है। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी। हालांकि, केंद्र ने इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकारों के निर्णय पर छोड़ दिया था।

कई राज्यों में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खालो गया है। जबकि, कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अभी स्कूल को बंद ही रखा है। हालांकि, जिन राज्यों में स्कूलों को फिर से खोला गया है, वहां छात्रों को स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed