Maharashtra 10th-12th Supplementary Results OUT: 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Maharashtra HSC SSC Supplementary Results 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra HSC SSC Supplementary Results 2023 OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो छात्र महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी पूरक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
एसएससी और एचएससी पूरक परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा। परिणाम विवरण में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, जन्म तिथि, कुल अंक, योग्यता स्थिति के बारे में दर्ज होगा।
पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन
जो छात्र महाराष्ट्र पूरक परीक्षा परिणाम में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे मंगलवार 29 अगस्त से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर तक है। उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की एक फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी और पुनर्मूल्यांकन शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
-
एचएससी या एसएससी पूरक परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करें।
-
महाराष्ट्र कक्षा 10, 12 के पूरक परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X