फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Home department fixes physical test criteria for Transgenders in Police Recruitment Bharti

राहत : पुलिस में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की भर्ती की राह आसान, गृह विभाग ने तय किए शारीरिक परीक्षा मानदंड

Wed, 15 Mar 2023 05:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 05:59 PM IST
सार

Maharashtra Police Bharti: महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस बल में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की भर्ती की मुश्किल राह को आसान बना दिया है। गृह मामलात विभाग ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की पुलिस बल में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण मानदंड तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Home department fixes physical test criteria for Transgenders in Police Recruitment Bharti
Maharashtra Police Bharti: - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Maharashtra Police Bharti: महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस बल में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की भर्ती की मुश्किल राह को आसान बना दिया है। गृह मामलात विभाग ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की पुलिस बल में भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण मानदंड तय कर दिए हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक आदेश में इस मामले में राज्य सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि वह ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक नई विंडो बनाएगी। आदेश में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर श्रेणी के तहत, उम्मीदवारों को खुद को पुरुष या महिला के रूप में पहचानना होगा और तदनुसार वे शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

क्यों पड़ी जरूरत?

महाराष्ट्र पुलिस ने हाल ही में बल में 18,331 पदों को भरने की कवायद शुरू की है, जिनमें ज्यादातर पद कॉन्स्टेबल के हैं। भर्ती के तहत नागपुर ग्रामीण पुलिस में, एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने कॉन्स्टेबल के पद के लिए आवेदन किया था, जबकि पांच आवेदन नागपुर शहर पुलिस को प्राप्त हुए थे। फिटनेस टेस्ट के हिस्से के रूप में, पुरुष उम्मीदवारों को एक समय-सीमा के भीतर 1,600 मीटर की दूरी तय करनी थी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ने के लिए कहा गया था। नौकरी चाहने वालों को शॉट पुट थ्रो में भी हिस्सा लेना था।  लेकिन ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए नियम साफ नहीं थे कि उन्हें कितना 800 मीटर या 1,600 मीटर दौड़ना होगा। 

 

ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए नए मानदंड

गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर के लिए नए मानदंडों के अनुसार, स्व-पहचान वाली महिला उम्मीदवार के लिए ऊंचाई 158 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि स्व-पहचान वाले पुरुष के लिए यह न्यूनतम 165 सेमी होनी चाहिए। शारीरिक परीक्षण के भाग के रूप में, स्व-पहचान वाले पुरुष उम्मीदवारों को 1,600 मीटर और 100 मीटर की दौड़ में भाग लेना होगा। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे उम्मीदवारों के लिए शॉट पुट वजन आठ किलो है। अधिकारी ने कहा कि स्वयं की पहचान वाली महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ की दूरी 800 मीटर और 100 मीटर है, जबकि शॉट पुट का वजन चार किलोग्राम रखा गया है।

 

विज्ञापन

छह सदस्यीय पैनल ने सुझाए नए नियम

अधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए चेस्ट मानदंड पर विचार नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा गठित दो डॉक्टरों और एक मनोवैज्ञानिक सहित छह सदस्यीय पैनल द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर शारीरिक परीक्षण मानदंड तय किए गए थे। इसकी अध्यक्षता संजय कुमार, महानिदेशक (प्रशिक्षण और विशेष दल) ने की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed