फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra CET Cell released the first round final merit list of llb three year programme

MAH LLB Counselling: महाराष्ट्र सीईटी तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की पहली दाखिला सूची जारी, 31 हजार क्वालिफाई

Wed, 19 Oct 2022 02:18 PM IST
सौरभ पांडे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडे Updated Wed, 19 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र सीईटी तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में पहले दौर की काउंसलिंग की फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बाद एक नवंबर से छात्रों को अपने अपने लॉ कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
Maharashtra CET Cell released the first round final merit list of llb three year programme
Maharashtra CET cell - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र सीईटी तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में पहले दौर की काउंसलिंग की फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन किया गया है। सीट आवंटन की विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। इसके लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है वे पहले दौर की काउंसलिंग में शामिल होकर ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org  पर जाकर फाइनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 15 अक्तूबर, 2022 को अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। छात्रों द्वारा अस्थायी मेरिट लिस्ट में सुधार के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। फाइनल मेरिट लिस्ट में 31 हजार से ज्यादा छात्र क्वालिफाई हुए हैं। 

विज्ञापन

तीन वर्षीय एलएलबी की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    18 अक्तूबर पहले दौर की काउंसलिंग के बाद फाइनल मेरिट जारी हुई।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    19 अक्तूबर को सीएपी यानी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस की डिटेल्स जारी हुई।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    21 अक्तूबर सुबह 11 बजे से अंतिम आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगाी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    22 अक्तूबर को एडमिशन के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    22 अक्तूबर से दो नवंबर तक कॉलेजों को एडमिशन लेने वाले छात्रों के बारे में जानकारी देनी होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    तीन नवंबर को भरी सीटों और कितनी सीट खाली है ये दिखाना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चार नवंबर से सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस का दूसरा राउंड शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन

फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बाद एक नवंबर से छात्रों को अपने अपने लॉ कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। जिन छात्रों को पहले राउंड की काउंसलिंग में जगह नहीं मिली, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। चार नवंबर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होगी, वे उसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहना होगा, जिससे उन्हें सारी जानकारियां मिलती रहेंगी। 

विज्ञापन

प्रवेश से पहले होगा दस्तावेज सत्यापन

अंतिम मेरिट सूची में उम्मीदवार के नाम के सामने दिखाए गए उम्मीदवार की जानकारियों के प्रकार जैसे आरक्षित श्रेणी / शैक्षणिक योग्यता / पूर्व सैनिक कोटा / अल्पसंख्यक कोटा/ अनाथ अथवा विकलांगता से संबंधित श्रेणियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रवेश देने वाले कॉलेज के संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। हालांकि दस्तावेज़ का ई-सत्यापन किया गया है। लेकिन फिर भी विभाग को उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों को सूक्ष्मता से सत्यापित करना चाहिए और उम्मीदवार द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के साथ मिलान करना चाहिए ... यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो उम्मीदवार को संपादित करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed