Maharashtra Board SSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड कल इतने बजे जारी करेगा 10वीं का परिणाम, देखें ताजा नोटिस
Maharashtra Board Class 10th Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 13 मई 2025 को करने वाला है। तकरीबन 16 लाख छात्रों का इंतजार कल समाप्त होने वाला है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय भी बताया है। अधिक जानकारी नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra Board SSC Result 2025: अपनी सालभर की मेहनत का फल जानने के लिए उत्सुक महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं के परिणाम (Maharashtra Board SSC Result) मंगलवार, 13 मई 2025 को घोषित कर दिए जाएंगे।
Maharashtra Board SSC Result Date and Time: नोट करें रिजल्ट जारी होने का समय और तारीख
जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नतीजों की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in. या mahahsscboard.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि नतीजों की घोषणा 13 मई 2025 को दोपहर 01:00 बजे की जाएगी।
परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और माता के नाम की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 2025 परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं।
Maharashtra Board 10th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों घटक शामिल हैं। परिणामों के साथ, बोर्ड टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा।
Maharashtra SSC Pass Percentage: पिछले वर्षों में उत्तीर्ण प्रतिशत
| वर्ष | कुल उत्तीर्ण % | लड़कियां उत्तीर्ण % | लड़के उत्तीर्ण % | कुल छात्र |
|---|---|---|---|---|
| 2024 | 95.81% | 97.21% | 94.56% | 15,49,326 |
| 2023 | 93.83% | 95.87% | 92.05% | 15,29,096 |
| 2022 | 96.94% | 97.96% | 96.06% | 15,68,977 |
| 2021 | 99.95% | 99.96% | 99.95% | 15,75,806 |
तकरीबन 16 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 23,492 माध्यमिक विद्यालयों से कुल 16,11,610 छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,64,120 लड़के और 7,47,471 लड़कियां थीं, जिनमें 19 ट्रांसजेंडर छात्र भी शामिल थे।
कमेंट
कमेंट X