Maharashtra Board 10th Supplementary Exam: 10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें कब होगा एग्जाम
MSBSHSE Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra Board SSC 10th Supplementary 2023 Exams: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब छात्रों के लिए पूरक परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
पूरक परीक्षा का कार्यक्रम जारी
महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होगी और 1 अगस्त को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे समाप्त होगी। दूसरी पाली 18 जुलाई को दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक और 01 अगस्त को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
18 जुलाई को पहला भाषा का पेपर होगा। मराठी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, सिंधी, बंगाली और पंजाबी। दूसरी पाली में दूसरी या तीसरी भाषा- जर्मन या फ्रेंच की परीक्षा होगी। एसएससी परीक्षा भी भाषा के पेपर के साथ समाप्त होगी।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में राज्य भर में कुल 15,29,096 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 14,34,898 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इनमें 5,26,210 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 3,34,015 ने द्वितीय श्रेणी तथा 85,298 ने थर्ड डिवीजन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। सत्यापन विंडो 3 जून को खुली और छात्र 12 जून तक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X