Maharashtra Board Exam 2022: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट जारी, नहीं देना होगा विलंब शुल्क
महाराष्ट्र में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू हो रही हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि छात्रों को परीक्षा फॉर्म के लिए विलंब शुल्क नहीं देना होगा। छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अन्य जानकारी ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। राज्य में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से शुरू होगी। 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी। महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी घोषणा की है कि छात्रों को अब परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अनुमति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों से इसके लिए किसी भी तरह का विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। कक्षा 12वीं की महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 4 मार्च से शुरू होगी और 30 मार्च को समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से 24 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।
तकनीकी दिक्कतों का कारण छूट न जमा कराने से फॉर्म
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2022 पर स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर भी बयान जारी करते हुए कहा कि एमएसबीएसएचएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्र अब बिना किसी विलंब शुल्क के लिखित परीक्षा से एक दिन पहले तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क में पूरी छूट दी गई है। तकनीकी दिक्कतों के कारण कोई छात्र परीक्षा फॉर्म जमा करने से न छूट जाए।
नवंबर में स्कूल दोबारा खोलने की घोषणा भी की थी
कोविड-19 महामारी के कारण महाराष्ट्र में कई प्रतिबंधों को लेकर राज्य सरकार ने लागू कर रखा है। लेकिन कुछ हालात स्थिर होने के बाद नवंबर के आखिरी हफ्ते में राज्य सरकार ने दिसंबर महीने से स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया था। तब ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षा के बच्चों के स्कूल और शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षा के बच्चों के स्कूल खुलेंगे। तब स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से, कैबिनेट में चर्चा के बाद राज्य में छोटे बच्चों के स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया गया। बाल चिकित्सा टास्क फोर्स भी इस चर्चा में शामिल थी।
फरवरी में होंगे बोर्ड प्रैक्टिकल
महाराष्ट्र में 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम फरवरी,2022 में होने में होंगे। इसको लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षक भी लगातार छात्रों से परीक्षा को लेकर बातचीत कर रहे हैं और छात्रों की कक्षाओं का भी संचालन हो रहा है। कई छात्र भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने अब अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
कमेंट
कमेंट X