फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra board Class 10 result out Kiran Kale who attended the Signal Shala secured 60 per cent marks

उपलब्धि: फुटपाथ पर रहने वाली बच्ची ने पास की महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा, हासिल किए 60 फीसदी अंक

Fri, 02 Jun 2023 06:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 02 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

Maharashtra Board SSC Result 2023 Out: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 

विज्ञापन
Maharashtra board Class 10 result out Kiran Kale who attended the Signal Shala secured 60 per cent marks
Maharashtra Board Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra Board SSC Result 2023 Out: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। ठाणे शहर में सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्कूल की एक छात्रा ने 60 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास किया है।

विज्ञापन

ठाणे शहर के तीन हाट नाका फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे रहने वाले बच्चों के लिए स्थापित एक स्कूल सिग्नल शाला में पढ़ने वाली किरण काले ने 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। स्कूल के नाम में 'सिग्नल' ट्रैफिक लाइट का प्रतीक है। बता दें कि किरण ने कई साल पहले अपने पिता को खो दिया था और उसकी मां, सड़क पर फूल बेचकर परिवार का गुजारा करती है। उसका परिवार फुटपाथ पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नल शाला को ठाणे नगर निगम और गैर सरकारी संगठन समर्थ भारत व्यासपीठ द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाता है। एनजीओ से जुड़े एक सामाजिक कार्यकर्ता बाटू सावंत ने कहा कि किरण ने आठ साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू किया था। उन्होंने शहर स्थित सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के माध्यम से कक्षा 10 की परीक्षा दी। सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले आठ वर्षों में, सिग्नल शाला में पढ़ने वाले आठ गली के बच्चों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed