{"_id":"621e459c3e0a7b6db909fe19","slug":"maha-govt-to-study-fee-structure-of-medical-education-in-ukraine-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : यूक्रेन की तर्ज पर सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा विदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र : यूक्रेन की तर्ज पर सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा विदेश
Tue, 01 Mar 2022 11:19 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:19 PM IST
सार
चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिनसे छात्र विदेशों में पढ़ाई करने जाने के बजाय यहीं पढ़ाई करे। इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन
Amit Deshmukh
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार जल्द ही यूक्रेन और रूस के मेडिकल पाठ्यक्रमों और उनकी फीस का अध्ययन करेगी। राज्य सरकार ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है। इसका मकसद राज्य में छात्रों के लिए यूक्रेन और रूस की तर्ज पर ही शिक्षा की व्यवस्था करना है। इस बात की सूचना महाराष्ट्र सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने दी है। उन्होंने बताया कि सरकार इस बात का अध्ययन करेगी कि छात्र विदेश में पढ़ाई करने क्यों जाते हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिनसे छात्र विदेशों में पढ़ाई करने जाने के बजाय यहीं पढ़ाई करे। इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर काम करेगी। मंत्री कांग्रस के पार्टी के डिजिटल मेम्बरशिप कैंपेन में भाग ले रहे थे। कांग्रेस की विधायक प्रनिति शिंदे ने बताया कि डिजिटल मेम्बरशिप के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X