Madras University: मद्रास विश्वविद्यालय की दो जून से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित, जानिए कारण और नया शेड्यूल
Madras University: मद्रास विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा 2022 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। मद्रास विश्वविद्यालय की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, अप्रैल एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 15 जून, 2022 से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Madras University Exams Postponed : मद्रास विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा 2022 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। मद्रास विश्वविद्यालय की ओर से दो जून से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। मद्रास विश्वविद्यालय की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, अप्रैल एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 15 जून, 2022 से शुरू होंगी। संबद्ध कॉलेजों के द्वारा परीक्षा के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए और समय मांगा गया था। इसके बाद परीक्षा प्राधिकरण ने मद्रास विश्वविद्यालय के अनुरोध पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है।
अब 15 जून से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
मद्रास विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा 2022 में बदलाव के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अटकलों के बाद परीक्षा स्थगित करने को लेकर अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, दो जून, 2022 से शुरू होने वाली अप्रैल 2022 सत्र की नियमित सैद्धांतिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं का 15 जून, 2022 से पुन: शुरू करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। परीक्षा का नया विस्तृत कार्यक्रम संबंधित कॉलेजों में छात्रों के लिए कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।
कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों के लिए बड़ी राहत
विस्तारित लॉकडाउन के कारण अधूरे पाठ्यक्रम पर छात्रों ने चिंता जताई थी। शैक्षणिक सत्र के दौरान कई कक्षाएं बाधित रहीं। परीक्षा अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम समय सारिणी के लिए अपने संबंधित कॉलेजों के नोटिस बोर्ड की जांच करें। मद्रास विश्वविद्यालय परीक्षा 2022 स्थगित करना मद्रास विश्वविद्यालय के अधीन काम करने वाले कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है।
एमएससी जैव रसायन प्रवेश परीक्षा 29 जून को
अब सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से होगी, जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए 10 दिन और मिलेंगे। मद्रास विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में विश्वविद्यालय ने यह भी उल्लेख किया है कि एमएससी जैव रसायन कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा, नियमित और स्व-सहायक दोनों कार्यक्रमों के लिए, 29 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा एक सत्र में आयोजित होने वाली है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X