{"_id":"5ede4aaf96c32513976ec24a","slug":"madhya-pradesh-remaining-examinations-of-disabled-students-will-start-from-june-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 9 जून से शुरू होंगी दिव्यांग विद्यार्थियों की शेष परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्यप्रदेश: 9 जून से शुरू होंगी दिव्यांग विद्यार्थियों की शेष परीक्षाएं
Mon, 08 Jun 2020 07:59 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी दिव्यांग विद्यार्थियों की शेष परीक्षाएं 9 जून से लेकर 16 जून तक कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अधिसूचना जारी करके इस बात की जानकारी दी है। दृष्टिहीन और मूक बघिर (दिव्यांग) विद्यार्थियों की शेष परीक्षाएं कल से शुरू होंगी और 16 जून तक चलेंगी। ये परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिसूचना में बताया गया है कि कोरोना पॉजिटिव एवं क्वारंटाइन छात्रों को विशेष परीक्षा में सम्मलित होने हेतु स्वयं अथवा परिवार के सदस्य का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी दृष्टिहीन (दिव्यांग) विद्यार्थियों की शेष विषयों की परीक्षा में शामिल न हो सकने वाले कोरोना संक्रमित, क्वारंटाइन एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये मण्डल द्वारा बाद में विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। इस अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना पॉजिटिव एवं क्वारंटाइन छात्रों को विशेष परीक्षा में सम्मलित होने हेतु स्वंय अथवा परिवार के सदस्य का डिस्चार्ज सार्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X