फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya pradesh govt will start mbbs course in hindi in bhopal gandhi medical college

नई पहल: मध्यप्रदेश में आगामी सत्र से हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, राज्य के मंत्री ने दी सूचना

Tue, 08 Feb 2022 10:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 10:22 PM IST
सार

इस नई योजना को लेकर भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज का नया सत्र दो महीने में शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
Madhya pradesh govt will start mbbs course in hindi in bhopal gandhi medical college
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार आगामी सत्र से भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू कराएगी। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को इस बात की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य बनेगा। 

विज्ञापन

दो महीने में शुरू होगा नया सत्र
इस नई योजना को लेकर भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज का नया सत्र दो महीने में शुरू होने वाला है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर जितेन शुक्ला के नेतृत्व में 14 सदस्यों की एक समिति गठित कर दी गई है। यह समिति हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर कार्य योजना तैयार करेगी। मंत्री सारंग ने बताया कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों को हिंदी में पढ़ाने की घोषणा की थी। विभाग ने यह फैसला इसी के मद्देनजर लिया है।

राज्य के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मंत्री ने पहले साल के एमबीबीएस छात्रों के लिए हिंदी में किताबों की व्यवस्था के लिए विशेषज्ञों के साथ चर्चा की थी। इस बैठक में अटल बिहारी हिंदी विश्विद्यालय और गांधी मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी शामिल थे। पाठ्यक्रम में लेक्चर भी हिंदी भाषा में ही दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 समितियों का गठन
इस योजना के पहले चरण में पढ़ाई के लिए हिंदी भाषा को चुनने वाले छात्रों को दो महीने हिंदी और दो महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जाएगी। आगे के कार्य उनके मूल्यांकन के बाद किए जाएंगे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री के किताबों की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य योजना को पूरा करने के लिए कुल 3 समिति का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed