{"_id":"60d4157a0146647fc61a0daf","slug":"madhya-pradesh-colleges-likely-to-reopen-in-august-entry-only-after-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: अगस्त में खुल सकते हैं कॉलेज, वैक्सीनेशन के बाद ही छात्रों को मिलेगी एंट्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्य प्रदेश: अगस्त में खुल सकते हैं कॉलेज, वैक्सीनेशन के बाद ही छात्रों को मिलेगी एंट्री
Thu, 24 Jun 2021 10:55 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:55 AM IST
सार
- कॉलेजों के खुलने के बाद उन ही विद्यार्थियों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन कराया होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कॉलेजों को अगस्त से खोला जा सकता है। कॉलेजों के खुलने के बाद उन ही विद्यार्थियों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन कराया होगा। दरअसल, सूबे की सरकार कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति में सुधार और वैक्सीनेशन की गति को देखते हुए अब कॉलेजों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। वहीं, स्कूलों को खोलने को लेकर अभी सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं हुआ है और न ही इस पर विचार किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: जुलाई में जारी हो सकता है 10वीं, 12वीं के 56 लाख छात्रों का परिणाम, पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
आपको बता दें कि कोविड-19 से पैदा हुई हालात की वजह से सूबे में स्कूल, कॉलेज और सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कॉलेजों के खुलने के बाद परिसर के भीतर उन ही छात्रों, शिक्षकों और अन्य सहायक कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा जिन्होंने कम से कम अनिवार्य रूप से कोरोना टीके की एक खुराक ली होगी। सूबे में 23 जून को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में एक समिति ने इस निर्णय पर सहमति व्यक्त की। हालांकि, सूबे के कॉलेजों को फिर से खोलने का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली : प्राथमिक कक्षाओं के लिए 28 से दाखिला प्रक्रिया, अधिसूचना जारी
आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य भर के कॉलेजों को फिर से खोलने पर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यदि टीकाकरण की गति समान रही तो राज्य कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल खोलने पर विचार करेगा। सभी छात्रों को टीका लगवाने की सलाह भी दी गई है। ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए कोविड-19 वैक्सीन यह एक अनिवार्य प्रोटोकॉल बनने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सूबे के कॉलेजों को फिर से खोलने पर कोई निर्णय लेने से पहले सरकार जुलाई के महीने में फिर से स्थिति की समीक्षा करेगी।
कमेंट
कमेंट X