फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Announces Re-Examination for Failed Students on June 17

MP Board Result: फेल हुए छात्रों के लिए राहत, 17 जून से दे सकेंगे पुनः परीक्षा; नहीं करना होगा सालभर इंतजार

Tue, 06 May 2025 10:53 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 06 May 2025 10:53 AM IST
सार

MP Board 10th-12th Result 2025:सीएम मोहन यादव ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष जो भी छात्र किसी कारणवश फेल हो गए हैं, उन्हें 17 जून से पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।  

एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Announces Re-Examination for Failed Students on June 17
MP Board Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था और अब वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी व्यवस्था की है जो इस बार असफल रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए 17 जून से पुनः परीक्षा (Supplementary Exam) आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें एक और मौका मिल सके। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

कम नंबर आने पर दोबारा एग्जाम देने का मौका

मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, उन्हें अगले साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बोर्ड जुलाई/अगस्त में सभी विषयों की पुनः परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बचाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

अब से पहले क्या होता था?

पहले केवल उन्हीं छात्रों को पूरक परीक्षा का अवसर मिलता था जो केवल एक विषय में फेल होते थे। उन्हें ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से परीक्षा देने की अनुमति दी जाती थी। लेकिन अब यदि कोई छात्र कई विषयों में भी फेल हो, तो भी वह मुख्य बोर्ड द्वारा संचालित दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल; देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट

MP 12th Topper List 2025: इस साल 12वीं के टॉपर

इस साल एमपी बोर्ड के परिणाम में प्रियल द्विवेदी ने विज्ञान संकाय में 98.4% के साथ 492 अंक प्राप्त कर सतना जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, वाणिज्य संकाय में रिमझिम करोठिया ने 98.2% के साथ 491 अंक प्राप्त कर ग्वालियर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में हर्ष पांडे ने 98.0% के साथ 490 अंक प्राप्त कर सतना जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

MP Board Result 2025 Download Link: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अब अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना MP बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर क्लिक करें या सीधे amarujala.com/results पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें और 'View Result' विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed