फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh Board of Secondary Education Declared Class X and XII Exam Dates, Read Here

MPBSE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखें घोषित की, यहां पढ़ें 

Sat, 06 Nov 2021 04:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 04:46 PM IST
सार

MPBSE: इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए गए नए पैटर्न के आधार पर लेगा। परीक्षा के प्रश्नपत्र में 40 फीसदी सवाल बहुवैकल्पिक, 40 फीसदी सवाल सब्जेक्टिव और 20 फीसदी सवाल एनालिटिकल पूछे जाएगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Board of Secondary Education Declared Class X and XII Exam Dates, Read Here
Madhya Pradesh Board of Secondary Education - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड के तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं 12 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं भी थ्योरी की परीक्षाओं के साथ ही 12 फरवरी से आयोजित की जाएंगी और 31 मार्च तक चलेंगी। डिप्लोमा इन वोकेशनल स्कूल प्री-एजुकेशन (डीपीएसई) और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण की भी परीक्षाएं 12 फरवरी से ही आयोजित होंगी। 

विज्ञापन


इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए गए नए पैटर्न के आधार पर लेगा। परीक्षा के प्रश्नपत्र में 40 फीसदी सवाल बहुवैकल्पिक, 40 फीसदी सवाल सब्जेक्टिव और 20 फीसदी सवाल एनालिटिकल पूछे जाएगे। इससे पहले केवल 25 फीसदी सवाल ही बहुवैकल्पिक पूछे जाते थे।  नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार नया पैटर्न अकादमिक सत्र 2021-2022 से शुरू किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि दसवीं की थ्योरी परीक्षा में 80 अंक और प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंकों के सवाल दिए जाएंगे। वहीं बारहवीं की परीक्षा में 30 अंक प्रायोगिक के और 70 अंक थ्योरी परीक्षा के मिलेंगे। एनएसक्यूएफ और डीएलएड परीक्षा क पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा 9वीं और 11वीं के सत्र 2021-2022 में भारतीय संगीत के तबला पख्वाज और संगीत के विषयों को भी जोड़ा गया है। कक्षा दसवीं और बारहवीं में इन विषयों को सत्र 2022-2023 से जोड़ा जाएगा। उम्मीदवार 2022 में होने वाले दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न और डेटशीट के बारे में अधिक जानकारी के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रोमोट कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed