फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya pradesh : 9th-11th exams has been cancelled due to rising cases of corona

मध्य प्रदेश बोर्ड: 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निरस्त, ऐसे तैयार होगा अंतिम परिणाम

Sat, 17 Apr 2021 09:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 17 Apr 2021 09:12 AM IST
सार

कोरोना के कारण नौवी और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को निरस्त किया जाता है। इन कक्षाओं के परीक्षार्थियों का मूल्यांकन छमाही के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम इसी मूल्यांकन पर आधारित होगा। - मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
Madhya pradesh : 9th-11th exams has been cancelled due to rising cases of corona
mp board - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन छमाही परीक्षा और रिवीजन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन

फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका
शिक्षा मंडल की ओर से यह आदेश शुक्रवार को जारी किया गया था। जारी आदेश के अनुसार बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। यानी छह विषयों में से पांच विषयों में प्राप्त अंकों को जोड़कर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी इन छह विषयों में से एक विषय में भी फेल होता है तो उसे भी पास ही माना जाएगा। वहीं अगर विद्यार्थी एक से अधिक विषयों में निर्धारित अंकों से कम अंक प्राप्त करता है तो उसे ग्रेस के तौर पर 10 अंक दिए जाएंगे। लेकिन ग्रेस के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी पास नहीं होता है तो उसे दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में एक दिन में 11045 नए संक्रमित
राज्य में बीते 24 घंटों में 11,045 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.84 लाख तक पहुंच चुका है। वहीं 7,496 लोग रिकवर हुए और 60 की मौत हो गई। यानी अब प्रदेश में कुल 3.20 लाख कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं, 4,425 मरीजों की जान चली गई और 59,183 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed