फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   madan mohan malviya technical university student get young research university

उत्तर प्रदेश से बैंकॉक तक का सफर, ऐसे मिली यंग रिसर्च स्कॉलरशिप

Mon, 05 Aug 2019 02:16 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 05 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
madan mohan malviya technical university student get young research university
एमएमएमयूटी के अनिकेत - फोटो : social media

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के छात्र अनिकेत राज को एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंकॉक में 26-27 जुलाई के दौरान हुए ‘इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च’ में उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए ‘यंग रिसर्च स्कॉलरशिप’ से नवाजा गया है। अनिकेत एमएमएमयूटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हैं।

विज्ञापन


अनिकेत ने अपने शोध पत्र के माध्यम से ऐसे ऊर्जा सेल्स, जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलते हैं, की उन खामियों की पड़ताल की थी, जिनके कारण इनका प्रयोग बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन के लिए नहीं हो पाता। शोध पत्र में एक प्रारूप भी प्रस्तावित किया गया जिसके माध्यम से ऊर्जा सेल्स का बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन के लिए उपयोग कर अन्य स्त्रोतों पर निर्भरता को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


बायो प्लास्टिक्स पर शोध के लिए मलेशिया से मिला आमंत्रण
अनिकेत की प्रतिभा से प्रभावित होकर मलेशिया विश्वविद्यालय के सैद्धांतिक अनुसंधान केंद्र की डॉ. विघ्नेश्वरी सेवाकुमार ने उन्हें बायो प्लास्टिक्स पर शोध के लिए आमंत्रित किया है। अनिकेत ने पिछले वर्ष आईआईटी बीएचयू के सहायक आचार्य डॉ. मनीष कुमार के निर्देशन में इंटर्नशिप करने के दौरान फ्यूल सेल्स पर काम करना शुरू किया था। अनिकेत ने कुलपति प्रो. एसएन सिंह, शिक्षक डॉ प्रभाकर तिवारी एवं माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed