{"_id":"5ee4debf8ebc3e42d966d397","slug":"lucknow-university-ug-pg-admissions-2020-application-deadline-extended-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय ने बढ़ाई यूजी-पीजी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बढ़ाई यूजी-पीजी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख
Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
Lucknow University Admissions 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) ने कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए तीस जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले यह तारीख 13 जून थी, लेकिन इसे विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बढ़ाकर तीस जून कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इससे पहले यूजी और पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 20 मई थी, जिसे बढ़ाकर 13 जून किया गया था। अब यह तारीख फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें--आईसीएसआई जून सत्र की परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?
विज्ञापन
यह दूसरी बार है जब विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाई है। इस लेकर विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी की है जिसे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाला गया है। इस संबंध में अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें। इससे पहले, विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) में परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से कई परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सिक्किम: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अगस्त से फिर शुरू होंगी कक्षाएं
कमेंट
कमेंट X