{"_id":"5ee4d2b68ebc3e42c04121a2","slug":"icsi-cs-june-session-exams-further-postponed-check-fresh-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसआई जून सत्र की परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएसआई जून सत्र की परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?
Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने फिर से जून सत्र की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आईसीएसई ने 'फाउंडेशन कार्यक्रम, कार्यकारी कार्यक्रम, व्यावसायिक कार्यक्रम और पोस्ट सदस्यता योग्यता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण वर्तमान स्थिति को देखते हुए आईसीएसआई ने यह निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में बताया गया है कि उक्त परीक्षाओं को अब फिर से रीशेड्यूल किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सिक्किम: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अगस्त से फिर शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन
ये परीक्षाएं अब 18 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच होगी। इससे पहले आईसीएसआई परीक्षाएं 6 जुलाई से लेकर 16 जुलाई के बीच आयोजित की जानी थी। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी विद्यार्थियों के लिए जारी किए ओपन बुक परीक्षा के एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
#Postponement of #CSExaminations, June-2020 Session pic.twitter.com/VewFPrrA0h
— The Institute of Company Secretaries of India (@icsi_cs) June 13, 2020
आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu है। यहां अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय सारणी भी मिलेगी और इसके अलावा अभ्यर्थी अधिसूचना भी पढ़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X