फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lucknow University UG, PG Admissions 2020: Application deadline extended again

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बढ़ाई यूजी-पीजी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख

Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 13 Jun 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Lucknow University UG, PG Admissions 2020: Application deadline extended again
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

Lucknow University Admissions 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) ने कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए तीस जून तक  ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले यह तारीख 13 जून थी, लेकिन इसे विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को बढ़ाकर तीस जून कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इससे पहले यूजी और पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 20 मई थी, जिसे बढ़ाकर 13 जून किया गया था। अब यह तारीख फिर से बढ़ गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें--आईसीएसआई जून सत्र की परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?
विज्ञापन



यह दूसरी बार है जब विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाई है। इस लेकर विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी की है जिसे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाला गया है।  इस संबंध में अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें। इससे पहले, विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) में परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से कई परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सिक्किम: स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अगस्त से फिर शुरू होंगी कक्षाएं



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed