फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   LIC ADO admit card 2023 releasing soon know how to download online at licindia.in

LIC ADO Admit Card 2023: एलआईसी एडीओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Thu, 02 Mar 2023 06:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 02 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

LIC ADO 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी एडीओ 2023 परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द ही जारी करगेा। जिसे उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
LIC ADO admit card 2023 releasing soon know how to download online at licindia.in
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

LIC ADO Admit Card 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) विभिन्न मंडल कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र में अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

एलआईसी एडीओ प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी है। पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र 04 मार्च को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा (अस्थायी रूप से) 8 अप्रैल को आयोजित की जानी है। एलआईसी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 561 अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर पदों को भरना है। अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में भर्ती शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को इन क्षेत्रों में काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईसी एडीओ की प्रारंभिक परीक्षा जिसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा शामिल है, ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन खंड होंगे- रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज। इसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी और अधिकतम अंक 70 होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा है और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा।

विज्ञापन

एलआईसी एडीओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवारों का चयन ऑन-लाइन परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा जो ऑन-लाइन परीक्षा और बाद में पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षा में क्वालीफाई करते हैं।

 

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
  • एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed